10 Oct 2026, 12:50 PM
SL vs PAK:पाकिस्तान के एक बदलाव से खत्म हो गई सालों की टेंशन! श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में दिखी झलक
News Patrika
@newspatrika
Sri Lanka vs Pakistan 1st T20 Highlights: शुक्रवार को श्रीलंका दौरे पर गई पाकिस्तान की नई कप्तानी वाली टीम ने मेजबानों को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से लाहिरू उदारा ने 55 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 91 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दासुन शनाका ने 15 गेंदों में 18 रन बनाए और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान साहिबजादा फरहान ने चार छक्के लगाए, जबकि माज सदाकत ने तीन छक्के जड़े। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान की जीत की नींव रखी और बाकी का काम अन्य बल्लेबाजों ने पूरा कर दिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)