नशे के कारोबार पर रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन, कपास के खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल
Ratlam, Madhya Pradesh 04 Nov 2026, 06:52 PM

नशे के कारोबार पर रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन, कपास के खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल

News Patrika
@newspatrika
Ratlam News : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रतलाम पुलिस ने रावटी थाना इलाके में गांजे की खेती का भांडाफोड़ किया है। ग्राम सांगला का माल में एक निजी खेत पर कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर मौके से गांजे के 9 हरे पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 12.800 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation