07 Oct 2026, 10:48 PM
'रामायण' के प्रोड्यूसर प्राइम फोकस पर इनकम टैक्स का छापा, रेड के बाद 8% गिरे कंपनी के शेयर
ABP News
@abpnews

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार सुबह फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी प्राइम फ़ोकस लिमिटेड और उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के ठिकानों पर सर्च शुरू की है. प्राइम फोकस लिमिटेड रामयाण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी है.

सूत्रों के मुताबिक, ये कार्रवाई पिछले सप्ताह फिल्मी हस्तियों और कई प्रोडक्शन कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर हुई इनकम टैक्स की सर्च के दौरान मिले दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर की जा रही है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कथित तौर पर टैक्स चोरी, वित्तीय अनियमितताओं और विदेशों में फंड ट्रांसफर से जुड़े लेन-देन की जानकारी मिली है. इसी सिलसिले में प्राइम फोकस और CA के ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. जांच एजेंसी का मुख्य फोकस पहले की सर्च के दौरान सामने आए फाइनेंशियल ट्रेल, दस्तावेजों और लेन-देन की जांच करने पर है. साथ ही, जिन ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है, उनका वास्तविक स्वरूप और उद्देश्य क्या था, इसे भी खंगाला जा रहा है.

फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी है और सर्च पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आने की संभावना है.

इस खबर का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. बुधवार सुबह इनकम टैक्स की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद प्राइम फोकस के शेयर 8 परसेंट तक गिर गए.

ये भी पढ़ें- 'द वन' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बनी तमन्ना भाटिया के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'रामायण: पार्ट वन' लेकर आ रहे नमित मल्होत्रा

बता दें कि नमित मल्होत्रा पॉपुलर फिल्ममेकर हैं. वो 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' और 'द गारफील्ड मूवी' जैसी फिल्में बना चुके हैं. नमित अब 'रामायण: पार्ट वन' लेकर आ रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वो भगवान राम के रोल में दिखेंगे. फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट 'दिवाली' के मौके पर रिलीज होगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)