09 Oct 2026, 12:46 PM
राम माधव बोले- एलन मस्क याद रखें, भारत कोई ‘बनाना रिपब्लिक’ नहीं; राहुल गांधी बताएं रातोंरात क्या हुआ
News Patrika
@newspatrika
नई दिल्ली। एलन मस्क और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुई बयानबाजी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एलन मस्क को याद रखना चाहिए कि वह किसी ‘बनाना रिपब्लिक’ (कमजोर या अस्थिर देश) से नहीं, बल्कि एक बड़े देश से बात कर रहे हैं, जिसका दुनिया में सम्मान है। उन्होंने मस्क से भारत और उसके नेतृत्व के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की। साथ ही, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जो नेता पहले अमरीकी नेतृत्व और मस्क के सामने झुकने का आरोप लगाते थे, वे अब मस्क के मुद्दे के बड़े समर्थक कैसे बन गए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)