12 Oct 2026, 02:56 PM
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का गाना ‘मुंबई सपनों का समंदर’ हुआ रिलीज, सुनिधि चौहान ने पहली बार किया रैप
News Patrika
@newspatrika
Prahaar song Mumbai Sapno Ka Samandar out: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और अभिनेत्री वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की आने वाली मच अवेटेड फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ उज्ज्वल निकम’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए इसका एक नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम ‘मुंबई सपनों का समंदर’ (Mumbai Sapno Ka Samandar) है, जो अपने अनूठे म्यूजिकल कोलेबोरेशन के चलते सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस गाने में रैपर एमीवे बंटाई के साथ सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने पहली बार रैप किया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)