Rajgarh Accident : ढलान पर न्यूट्रल होकर पलटा मुरम से भरा ट्रैक्टर, चालक की दबने से मौत
Madhya Pradesh 07 Oct 2026, 05:05 PM

Rajgarh Accident : ढलान पर न्यूट्रल होकर पलटा मुरम से भरा ट्रैक्टर, चालक की दबने से मौत

Patrika
@patrika
ब्यावरा. कुरावर थाना क्षेत्र जामुनिया गणेश में बुधवार अल सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रॉली में मुरम भरकर ला रहे एक ग्रामीण का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक की दबने से मौके पर ही मौत ह गई। जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन के पास ही घाटी पर हुआ है। जिसमें राम सिंह चंद्रवंशी (55) निवासी जामुनिया गणेश की मौत हुई है। ट्रैक्टर पलटने से चालक नीचे दब गया। जिससे बुरी तरह कुचला गया। घटना की सूचना मिलते है ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जैसे-तैसे कर ट्रैक्टर को सीधा किया और चालक को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कुरावर पुलिस मौके पर पहुंची, मामले को जांच में लिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation