01 Oct 2026, 11:16 PM
Punjab Politics: राजा वड़िंग का पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद बड़ा बयान बोले-हाईकमान को हर बात की जानकारी, फैसला वही करेंगे
News Patrika
@newspatrika
Amarinder Singh Raja Warring: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा आज दे दिया है। वड़िंग ने गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी हाईकमान को पंजाब कांग्रेस से जुड़ी हर बात की जानकारी है और नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, उसका पालन किया जाएगा। दिल्ली पहुंचने पर वड़िंग ने कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी बैठक होती है तो वह इसकी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते और एक-दो दिन में विस्तार से बात करेंगे। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर वड़िंग ने कहा कि हाईकमान को हर बात की जानकारी है। फैसला हाईकमान का है और वे जो भी तय करेंगे, उसका पालन किया जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
22
Comments (0)