40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
16 Oct 2026, 04:47 PM

40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones

ABP News
@abpnews

Samsung से लेकर Apple तक हाल ही में मार्केट में इन कंपनियों के फ्लैगशिप फोन्स लाॅन्च हुए हैं जिनकी कीमत 1 लाख से लेकर 3 लाख रुपये तक है. अब देखने में तो यह महंगे फोन बहुत अच्छे लगते हैं. लेकिन इतनी बड़ी रकम खर्च करना हर किसी के बजट की बात नहीं होती. ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जिनका बजट बहुत कम होता है और वे अपने उसी बजट में एक ऐसा बढ़िया फोन खरीदना चाहते हैं. जिसमें उन्हें सबकुछ मिल जाए.

आज के दौर की बात की जाए को आज आपको एक शानदार फोन लेने के लिए लाखों रुपये उड़ाने की कोई जरूरत नहीं है. अगर आपका बजट 40 हजार रुपये तक है. तो इस कीमत में भी आपको जबरदस्त कैमरा, लंबी बैटरी और तगड़ी परफॉर्मेंस वाले फोन आराम से मिल जाते हैं. अगर आप भी इसी बजट में नया फोन तलाश रहे हैं तो यह 6 दमदार फोन्स आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित हो सकते हैं.

OnePlus 12R और iQOO Neo 9 Pro

अगर आप 40 हजार रुपये के बजट में एक ऐसा फोन चाहते हैं जो चार-पांच साल तक बिल्कुल बढ़िया चले. तो OnePlus 12R आंख बंद करके लिया जा सकता है. करीब 38 से 39 हजार रुपये में मिलने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर लगा है जो भारी से भारी ऐप और गेमिंग में भी हैंग नहीं होता है. इसमें 5500 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 100 वॉट के चार्जर से आधे घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाती है.

वहीं ऑप्शन है iQOO Neo 9 Pro, जिसकी कीमत करीब 35 से 37 हजार रुपये के बीच है. जो लोग फोन का दिनभर हैवी इस्तेमाल करते हैं उनके लिए यह फोन बेस्ट है. तेज रफ्तार के साथ-साथ इसका 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिन हो या रात, हर समय बहुत ही साफ और नेचुरल फोटो खींचता है जिससे यह हर मामले में पैसा वसूल साबित होता है.

Vivo V40 और Xiaomi 14 Civi

बहुत से लोग फोन खरीदते समय सबसे ज्यादा ध्यान उसके कैमरे और हाथ में पकड़ने वाले लुक पर देते हैं. ऐसे लोगों के लिए Vivo V40 एक जबरदस्त फोन है जो करीब 35 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाता है. इस फोन के कैमरे में खास जाइस लेंस तकनीक दी गई है जिससे शादी-पार्टी या घूमने-फिरने के दौरान DSLR जैसी शानदार पोर्ट्रेट फोटोज आती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि बेहद पतला होने के बावजूद इसमें 5500 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है.

इसी तरह अगर Xiaomi 14 Civi भी इस बजट रेंज का एक बढ़िया फोन है. इस फोन में लाइका के कैमरे लगे हैं जो कि सेल्फी और वीडियो बनाने के शौकीन हैं उनके लिए आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं. हल्का वजन, कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन इसे हाथ में पकड़ते ही किसी एक लाख रुपये वाले महंगे फोन जैसा फील दिलाते हैं.

यह भी पढ़ें: अभी से बना लें धनतेरस का बजट, इन इलेक्ट्रिक आइटम्स को खरीदना फायदे का सौदा

Samsung Galaxy S23 FE और Realme GT 6T

अगर आपको Samsung जैसे भरोसेमंद ब्रांड का ही फोन लेना है. तो Galaxy S23 FE इस बजट में एक बहुत ही बढ़िया फोन है. वैसे तो यह कंपनी की प्रीमियम सीरीज का फोन है लेकिन कीमत घटने के बाद अब यह 35 से 38 हजार रुपये के बीच आराम से मिल रहा है. इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग, पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग और Galaxy AI के वो सारे स्मार्ट फीचर्स मिल जाते हैं जो सैमसंग के महंगे फोन्स में आते हैं.

वहीं अगर आपका बजट 30 से 32 हजार रुपये के आसपास है और आप कम पैसे में सबसे ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो Realme GT 6T को देख सकते हैं. इस फोन में बेहद चमकदार कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जो तेज धूप में भी बिल्कुल साफ दिखती है. 120 वॉट की सुपरफास्ट चार्जिंग, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 5500 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल में कभी शिकायत का मौका नहीं देता है.

यह भी पढ़ें: 1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation