SIR पर बवाल, पी. चिदंबरम का दावा- अपील करने वाले 90% से ज्यादा लोगों के नाम फिर मतदाता सूची में जुड़े
09 Oct 2026, 08:11 AM

SIR पर बवाल, पी. चिदंबरम का दावा- अपील करने वाले 90% से ज्यादा लोगों के नाम फिर मतदाता सूची में जुड़े

News Patrika
@newspatrika
Gyanesh Kumar: देश में मतदाता सूची में सुधार और नाम हटाए जाने की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने पश्चिम बंगाल में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को घेरा है। चिदंबरम ने ट्रिब्यूनल के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि जिन लोगों ने अपने नाम काटे जाने के खिलाफ गुहार लगाई थी, उनमें से लगभग 91 से 93 फीसदी अपीलों को स्वीकार कर लिया गया है और उनके नाम दोबारा वोटर लिस्ट में जोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation