Madhya Pradesh
06 Oct 2026, 06:30 PM
राजस्थान से राजगढ़ होते विदिशा पहुंच रही थी नशे की खेप, 12.81 लाख का माल जब्त
Patrika
@patrika
Vidisha News : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत विदिशा पुलिस ने मंगलवार को दूसरी बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से ब्राउन शुगर के अलावा दो मोटरसाइकिल, एक इलेक्ट्रिक ऑटो, मोबाइल और नकदी समेत करीब 12.81 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)