निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- अंबानी-अडानी से दिक्कत तो मस्क और जुकरबर्ग का समर्थन क्यों?
09 Oct 2026, 01:41 PM

निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- अंबानी-अडानी से दिक्कत तो मस्क और जुकरबर्ग का समर्थन क्यों?

News Patrika
@newspatrika
Nishikant Dubey Rahul Gandhi : देवघर। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एलन मस्क और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुई बयानबाजी को लेकर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत के उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को नकारात्मक नजरिए से देखते हैं, जबकि अमरीकी कारोबारियों का समर्थन करते हैं। दुबे ने सवाल किया कि अगर राहुल गांधी उद्योगपतियों का विरोध करते हैं, तो उन्हें सभी उद्योगपतियों का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग का समर्थन करने की क्या जरूरत है?
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation