Rajasthan
11 Oct 2026, 04:01 PM
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
ABP News
@abpnews

जयपुर के नाहरगढ़ किले में स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब नए नाम, नए अंदाज और नई खूबियों के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है. अब इसकी पहचान ‘हिस्टॉरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री’ के नाम से होगी. नए स्वरूप में पर्यटकों को मोम के पुतलों के साथ राजस्थान के इतिहास, वीरता की कहानियों, सिनेमा और शानदार कलाकारी का अनुभव भी मिलेगा.

म्यूजियम में 33 सीटों वाला ऑडिटोरियम तैयार किया गया है, जहां खास फिल्मों के जरिए इतिहास की कहानियां दिखाई जाएंगी. इस बदलाव का मकसद पर्यटकों को केवल ऐतिहासिक हस्तियों के पुतले दिखाना नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी कहानियों से भी रूबरू कराना है.

म्यूजियम के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव के मुताबिक, पर्यटकों की बदलती पसंद को देखते हुए इसके स्वरूप में बदलाव किया गया है. अब पर्यटक यहां घूमने के साथ इतिहास को करीब से समझ सकेंगे. नए स्वरूप की शुरुआत नवरात्र के पहले दिन यानि की आज से की जाएगी.

जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग

थिएटर में दिखेगी ‘मिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़’

हिस्टॉरिका का प्रमुख आकर्षण 33 सीटों वाला ऑडिटोरियम होगा. इसे जयपुर के पुराने सिनेमाई इतिहास से जुड़े रामप्रकाश टॉकीज की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया गया है. यहां ‘मिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़’ और ‘हाड़ी रानी’ पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी.

‘मिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़’ के जरिए पर्यटकों को किले से जुड़ी कहानियों और रहस्यों के बारे में जानने का मौका मिलेगा. वहीं, हाड़ी रानी की कहानी राजस्थान के इतिहास में त्याग, साहस और बलिदान की गाथा से परिचित कराएगी. म्यूजियम के रॉयल दरबार में हाड़ी रानी का वैक्स पुतला भी प्रदर्शित किया गया है.

25 लाख से ज्यादा कांच से सजा शीशमहल

हिस्टॉरिका में शीशमहल भी पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र होगा. यहां 25 लाख से अधिक कांच के टुकड़ों, पारंपरिक ठिकरी कला, सोने की नक्काशी और रोशनी के संयोजन से शाही माहौल तैयार किया गया है. इसकी खासियत कांच का फर्श है, जो पर्यटकों को अलग तरह का अनुभव देगा.

42 से ज्यादा हस्तियों के पुतले

म्यूजियम के रॉयल दरबार और हॉल ऑफ आइकॉन्स में इतिहास, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियों के पुतले प्रदर्शित हैं. यहां महाराजा सवाई जय सिंह, महारानी गायत्री देवी, महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, भगत सिंह और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के वैक्स स्टेच्यू भी देखे जा सकेंगे. म्यूजियम में 42 से अधिक प्रमुख हस्तियों के पुतले मौजूद हैं.

पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव

नए स्वरूप के साथ नाहरगढ़ आने वाले पर्यटकों के लिए एक ही परिसर में इतिहास, सिनेमा, शाही सजावट और कलात्मक प्रस्तुतियों का अनुभव लेने का मौका होगा. खासकर बच्चों और परिवारों के लिए यह आकर्षण का नया केंद्र बन सकता है. हिस्टॉरिका के जरिए जयपुर वैक्स म्यूजियम को ऐसी जगह के रूप में विकसित करने की कोशिश है, जहां पर्यटक सिर्फ तस्वीरें लेकर न लौटें, बल्कि राजस्थान के इतिहास और उसकी गौरवशाली कहानियों को भी जानकर जाएं.

'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)