मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Uttar Pradesh 10 Oct 2026, 01:07 PM

मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ABP News
@abpnews

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ, कई मंत्री और सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा कि, 'देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.'

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी एक्स पर पोस्ट किया कि, 'समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!' बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने लिखा कि, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. जन-हित के लिए उनका योगदान सदैव वंदनीय रहेगा.'

सपा और मंत्री जितिन प्रसाद ने पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने भी, 'पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी.' यूपी कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पद्म विभूषण से अलंकृत मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन.'कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में कहा कि, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.'

सपा ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा कि, 'समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि. नेताजी अमर रहें.' सांसद और बहू डिंपल यादव ने, 'समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी.'

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना

बृजभूषण शरण सिंह ने भी पोस्ट कर याद किया योगदान

बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया ने एक्स पर लिखा कि, 'समाजवादी विचारधारा के पुरोधा, किसानों एवं वंचितों की आवाज, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी (नेताजी) की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. नेताजी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और सामाजिक सौहार्द के लिए समर्पित रहा. उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे. नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि.'

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पोस्ट कर लिखा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. राष्ट्र एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

तेजस्वी यादव ने नमन कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भी उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, देश के अभूतपूर्व रक्षामंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, समाजवाद के सशक्त हस्ताक्षर परम श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन किया. उन्होंने लिखा कि समाज में समानता, न्याय और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए जीवनपर्यंत आपके द्वारा किए गए अथक प्रयास उपेक्षित व वंचित वर्गों को सदैव साहस और प्रेरणा देते रहेंगे.

राष्ट्रीय लोक दल के नेता रोहित अग्रवाल ने लिखा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी की मौजूदा स्थिति देखकर मन व्यथित है. नेताजी ने संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं और जमीन से जुड़े नेताओं के दम पर पार्टी खड़ी की थी. लेकिन आज सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी में समर्पण और संघर्ष से ज्यादा महत्व चापलूसी और परिवार के करीब रहने वालों को मिल रहा है?

जिन नेताओं ने लाठियां खाईं, जेल गए और गांव-गांव जाकर संगठन मजबूत किया, क्या आज वे ही उपेक्षित हैं? शिवपाल यादव सहित पुराने समाजवादी नेताओं की भूमिका को लेकर उठते सवाल पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक परंपराओं पर भी सवाल खड़े करते हैं. नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि केवल फूल चढ़ाने से नहीं, बल्कि उनके सिद्धांतों पर चलने और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने से मिलेगी. नेताजी अमर रहें.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation