‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात
10 Oct 2026, 09:23 PM

‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात

ABP News
@abpnews

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हाल ही में अभिनेता शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टोनाइट' में गए थे. शो के दौरान हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड में फिल्मों की लंबाई को लेकर सोच बदल गई है.

धुरंधर ने बदली सोच

मुकेश छाबड़ा ने फिल्म 'धुरंधर' की सराहना करते हुए कहते हैं कि इस बदलाव को लाने के पीछे का सबसे बड़ा श्रेय आदित्य धर को जाता है. उन्होंने कहा, कहानी में दम होना बेहद जरूरी है और मैंने हाल ही में एक मीम देखा था कि आज हम जहां हर सेकंड रील बदलते रहते हैं, वहां धुरंधर ने दर्शकों को चार घंटे तक बांधकर रखा और फिल्म देखने के दौरान किसी ने अपना फोन तक नहीं छुआ.

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि 'धुरंधर' के बाद अब कोई भी उनसे फिल्म की लंबी अवधि पर बात नहीं करता है. उन्होंने कहा, अब लोग मुझसे फिल्म की लंबी अवधी के बजाय उसकी कहानी पर बात करना पसंद करते हैं. वे अब ये नहीं कहते कि कहानी को छोटा करो, एक और गाना डाल दो. मैंने समझा अगर आपके पास कन्विक्शन है, तो बात बन जाएगी.

बर्थडे स्पेशल: साड़ी से गाउन तक, रकुल प्रीत सिंह के 7 लुक्स देख थम जाएंगी नजरें

आदित्य धर की तारीफ

कास्टिंग डायरेक्टर ने निर्देशक आदित्य की सराहना करते हुए बताया, उसमें सबसे बड़ी खासियत ही यह है कि वो सिर्फ अपनी सुनता है, किसी और कि नहीं. उसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि सभी आप उससे मिलेंगे, वह इतना शांत और खुद को लेकर इतना पक्का होता है कि किसी और के मन में अपने को लेकर राय बदल देता है.

उन्होंने आगे कहा, वो खुद को लेकर किसी और के मन में राय बदलने के लिए वक्त व्यर्थ नहीं करता है. उसके अंदर इतना भरोसा था कि अगर उसे जो चाहिए, वह वही लेकर रहता है और फिल्म में हमजा का किरदार निभाने के लिए रणवीर को भी सलाम. उसने उस किरदार में जान डाल दी. मैंने देखा कि सेट पर वे 80 के दशक की तरह थे.

फिल्म में नजर आए ये सितारे

आदित्य द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं. भू-राजनीतिक तनाव, गैंगवार और सीक्रेट ऑपरेशन्स की पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म जासूसी और क्राइम ड्रामा का बेहतरीन संगम है. रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है जबकि अक्षय खन्ना गैंगस्टर रहमान डकैत के रोल में हैं.

अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation