03 Nov 2026, 10:57 AM
'मोह मोह के धागे' से 'संवार लूं' तक, इन गानों ने दिलाई मोनाली ठाकुर को पहचान
ABP News
@abpnews

आज के दौर की सबसे चर्चित सिंगर्स में से एक मोनाली ठाकुर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. कई शानदार गानों से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली मोनाली ठाकुर का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. अपनी बेहतरीन गायकी के लिए मोनाली नेशनल अवॉर्ड तक अपने नाम कर चुकी हैं. आइए आज आपको उनके जन्मदिन पर बताते हैं कि उन्हें किन गानों से पॉपुलैरिटी हासिल हुई है.

'इंडियन आइडल 2' का रहीं हिस्सा

मोनाली ठाकुर का जन्म कोलकता में 3 नवंबर 1985 को हुआ था. सिंगर आज 41 साल की हो चुकी हैं. बता दें कि वो साल 2005 में मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के दूसरे सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं. तब उनकी उम्र 20 साल थी. वो शो तो नहीं जीत पाईं, लेकिन सिंगर नौवें नंबर पर रही थीं.

बॉलीवुड में ऐसे मिली शुरुआती पहचान

बताया जाता है कि सिंगर और संगीतकार अनु मलिक की मदद के बाद मोनाली ठाकुर ने बॉलीवुड में एंट्री ली. उनका डेब्यू प्रीति जिंटा और सलमान खान की साल 2006 की फिल्म 'जान-ए-मन के गाने 'कबूल कर ले' से हुआ था. इसके बाद सिंगर ने साल 2008 की फिल्म 'रेस' के गाने 'जरा जरा टच मी' से पहचान हासिल की.

फिर इन गानों से जीता फैंस का दिल

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मोनाली ठाकुर को 20 साल का वक्त हो चुका है. उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली भाषा में भी गाने गाए हैं. अपने दो दशक के बॉलीवुड करियर में मोनाली 'जरा जरा टच मी' के अलावा, 'मोह मोह के धागे', 'संवार लूं', 'चम चम', 'आगा बाई', 'बद्री की दुल्हनिया', 'रघुपति राघव', 'तूने मारी एंट्रियां', 'खोल दे बाहें' जैसे गानों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं. उन्हें साल 2015 की फिल्म 'दम लगा के हईशा' के गाने 'मोह मोह के धागे' के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

विदेशी बिजनेसमैन से 2017 में की थी शादी

मोनाली ठाकुर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में स्विट्जरलैंड के रेस्टोरेंट मालिक और बिजनेसमैन माइक रिक्टर से मुंबई में शादी की  थी. हालांकि सिंगर ने शादी का खुलासा पब्लिक के सामने साल 2020 में एक इवेंट में किया था.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)