मेरठ में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर प्रेमी संग हत्या का आरोप
Uttar Pradesh 07 Oct 2026, 01:27 PM

मेरठ में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर प्रेमी संग हत्या का आरोप

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में 28 सितंबर को हुई एक युवक की संदिग्ध मौत अब हत्या के आरोपों में बदल गई है. मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर युवक की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस मामले में मृतक की पत्नी का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हत्या की बात स्वीकार करती नजर आ रही है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और अब मृतक के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अमेठी की नीतू बनीं आत्मनिर्भर, गांव की महिलाओं को भी दिखा रहीं नई राह

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, जाकिर कॉलोनी निवासी तालिब की करीब पांच साल पहले इल्मा के साथ लव मैरिज हुई थी. दोनों की करीब साढ़े तीन साल की एक बेटी भी है. 28 सितंबर को तालिब की मौत की सूचना उसके परिजनों को मिली. परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो पत्नी इल्म ने बताया कि तालिब की मौत हार्ट अटैक से हुई है. इसके बाद परिजनों ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र स्थित गांव में तालिब का दफीना कर दिया.

हालांकि, बाद में परिजनों को तालिब के शव की एक तस्वीर मिली, जिसमें उसकी गर्दन पर रस्सी जैसे निशान दिखाई दिए. इसके बाद तालिब के भाइयों को उसकी मौत पर शक हुआ.परिजनों ने इल्मा से पूछताछ की और उसके मोबाइल की जांच की. बताया जा रहा है कि मोबाइल में इल्म और अमन नाम के एक युवक के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली.

इल्म का हत्या कुबूल का दावा

परिजनों का आरोप है कि सख्ती से पूछताछ करने पर इल्मा ने अमन और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर तालिब की हत्या करने की बात स्वीकार की. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और इल्म, अमन समेत अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी.

पुलिस शव का कराएगी पोस्टमार्टम

पुलिस अब बुढ़ाना में कब्र से तालिब का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट करने में मदद मिलेगी कि तालिब की मौत किन परिस्थितियों में हुई थी और उसकी गर्दन पर मिले निशान किस वजह से थे. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

तालिब के भाई अकरम का आरोप है कि इल्म और अमन के बीच संबंध थे और तालिब इसका विरोध करता था. इसी वजह से दोनों के बीच विवाद रहता था. अकरम का दावा है कि इसी रंजिश के चलते इल्म ने अमन और उसके दोस्त के साथ मिलकर तालिब की हत्या की. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

मेरठ में इससे पहले भी पति की हत्या के चर्चित मामले सामने आ चुके हैं. करीब डेढ़ वर्ष पहले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का सौरभ हत्याकांड 'नीला ड्रम' मामले के नाम से सुर्खियों में रहा था. आरोप था कि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी. अब तालिब की संदिग्ध मौत का मामला भी इसी तरह के आरोपों के चलते चर्चा में है.

यह भी पढ़ें: दीवाली से पहले लखनऊ को मिलेगी बड़ी सौगात, आम जनता के लिए खुलेगा ये फ्लाईओवर

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation