Uttar Pradesh
10 Oct 2026, 01:07 PM
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक होमगार्ड ने पहले पत्नी की गला दबा कर हत्या की फिर उसके बाद बेटी का केबिल से गला कस दिया. दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को हत्या की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच में सामने आया कि आरोपी होमगार्ड ने मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या की.

डीसीपी दक्षिण मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि कृष्णानगर थानाक्षेत्र स्थित भोला खेड़ा में शुक्रवार तड़के एक होमगार्ड रविंद्र शंकर ने पत्नी श्याम दुलारी (55) और ग्राउंड फ्लोर पर बेटी पूजा साहू की हत्या कर दी. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले पत्नी श्याम दुलारी पर हमला किया. वह कमरे में बिस्तर पर सो रही थीं. इसके बाद उसने बेटी पूजा को भी निशाना बनाया. पुलिस के मुताबिक, दोनों की हत्या मोबाइल चार्जर की डाटा केबल से गला घोंटकर की गई. वारदात के बाद आरोपी ने सुबह करीब साढ़े चार बजे गुजरात में रहने वाली अपनी दूसरी बेटी रूबी को फोन कर हत्या की जानकारी दी. इसके बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे वह खुद थाने पहुंच गया.

परिवार में चल रहा था विवाद

कृष्णानगर इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में श्याम दुलारी घर से गहने लेकर चली गई थीं. इस संबंध में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी. बाद में पता चला कि वह एक रिश्तेदार के यहां गई थीं. फिर वो घर लौट आई. इसके बाद से लगातार घर में विवाद होता था. इससे आसपास के पड़ोसी भी परेशान रहते थे.

दो बार बेटी का टूट चुका है रिश्ता

पुलिस की जांच में सामने आया मृतका पूजा साहू की दो शादियां हुई थीं और दोनों का तलाक हो चुका था. पहली शादी 2017 में और दूसरी 2022 में हुई थी. पहली शादी से उसकी एक बेटी भी है. वही, रविंद्र शंकर का बेटा विनय उर्फ सूर्य प्रकाश पारा इलाके में रहता है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)