Madhya Pradesh
14 Oct 2026, 01:15 PM
Bina news: त्योहारी सीजन में महंगाई का तड़का, दालों के दाम उछले; चीनी-चावल भी महंगे
News Patrika
@newspatrika
बीना. त्योहारी सीजन में आम लोगों को महंगाई का झटका लग रहा है। रोजमर्रा के खानपान में इस्तेमाल होने वाली दालों से लेकर चावल और चीनी तक के दाम बढऩे लगे हैं। यह उछाल पिछले कुछ दिनों में आया है। अरहर दाल के दाम में करीब 30 रुपए किलो तक की वृद्धि हुई है, जबकि चना दाल 15 रुपए किलो, चावल 5 से 10 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं। खाद्य सामग्री की कीमतों में आ रहे उछाल से लोगों के रसोई का बजट बिगड़ेगा।दालों की कीमतों में हुई वृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। कुछ दिनों पूर्व तक 100 से 110 रुपए प्रति किलो मिलने वाली अरहर दाल अब 130 से 140 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह चना दाल के दाम 75 रुपए से बढकऱ 90 रुपए प्रति किलो हो गए हैं, जिससे बेसन से बनने वाली खाद्य सामग्री के दाम भी बढ़ेंगे। दालों के साथ चावल की कीमतों में भी 5 से 10 रुपए प्रति किलो तक का उछाल आया है। वहीं, चीनी पहले 45 रुपए किलो से 70 रुपए किलो तक पहुंच गए थे, जो घटकर 50 रुपए हो गए थे, लेकिन अब फिर 55 रुपए प्रति किलो दाम हो गए हैं। त्योहारों के दौरान घरों में पकवान और मिठाइयां बनाने के लिए इन वस्तुओं की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में वृद्धि से लोगों को पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ेगा। गौरतलब है कि तेल, मसालों के दामों में पहले से ही तेजी है और अब दालों में आ रहे उछाल ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)