नौसेना की ताकत होगी और घातक! ₹661 करोड़ में मिलेंगे नए ब्रह्मोस लॉन्चर, 21 किमी ऊपर पहुंचा स्वदेशी HAPS
07 Oct 2026, 01:40 AM

नौसेना की ताकत होगी और घातक! ₹661 करोड़ में मिलेंगे नए ब्रह्मोस लॉन्चर, 21 किमी ऊपर पहुंचा स्वदेशी HAPS

Patrika
@patrika
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सैन्य क्षमता बढ़ाने की दिशा में मंगलवार को कई अहम उपलब्धियां सामने आईं। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 661.50 करोड़ रुपए का करार किया।इसके तहत नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस लॉन्चर और फायर कंट्रोल सिस्टम खरीदे जाएंगे। इन प्रणालियों को अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर लगाया जाएगा। करार में कम से कम 68 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री अनिवार्य की गई है। इससे घरेलू रक्षा उद्योग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation