NZ vs IND: न विराट कोहली की तूफानी फिफ्टी, न अर्शदीप सिंह की बॉलिंग! शुभमन गिल ने बताया किसने पलटा मैच का रुख
04 Nov 2026, 05:52 PM

NZ vs IND: न विराट कोहली की तूफानी फिफ्टी, न अर्शदीप सिंह की बॉलिंग! शुभमन गिल ने बताया किसने पलटा मैच का रुख

News Patrika
@newspatrika
Shubman Gill on Team India Win: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। बुधवार को ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 185 रन बनाए, जहां टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट निकाले, तो अंशुल कंबोज ने दो विकेट हासिल किए। इसके बाद बारिश की वजह से डकवर्थ-लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य दिया गया था। विराट कोहली की 74 रनों की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 22.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation