Bhopal, Madhya Pradesh
13 Oct 2026, 01:40 PM
AI खा सकता है आपकी नौकरी ! भोपाल में 100 स्टूडेंट्स का कैंपस प्लेसमेंट, 50 को ही मिल रही नौकरी
News Patrika
@newspatrika
Bhopal news: इंजीनियरिंग की डिग्री, अच्छे अंक और कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी… अब नौकरी पाने के लिए स्टूडेंट्स के सामने सिर्फ इतनी योग्यताएं पर्याप्त नहीं रह गई हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल ने कंपनियों की भर्ती का तरीका बदल दिया है। पहले एक ही कैंपस से 100 स्टूडेंट्स का चयन करने वाली कुछ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अब 50 स्टूडेंट्स को ही नौकरी का मौका दे रही है। दूसरी ओर, एआइ आधारित काम में दक्ष उम्मीदवारों को बड़े पैकेज मिल रहे हैं। असर यह है कि संस्थानों को विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए पहले से ज्यादा कंपनियों को आमंत्रित करना पड़ रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)