15 Oct 2026, 03:11 PM
अवंतिका मलिक से अलगाव, फ्लॉप फिल्मों और नेपोटिज्म की बहस तक, आमिर खान के भांजे इमरान खान की जिंदगी से जुड़े विवाद
News Patrika
@newspatrika
Imran Khan Mumbai Police Notice: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारत छोड़ने से जुड़ा नोटिस है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। ये मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं और प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में उनके खिलाफ इमिग्रेशन कानून के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि, इस कार्रवाई को किसी अपराध में दोषी ठहराए जाने के बराबर नहीं माना जाना चाहिए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)