रतलाम में सुबह 4 बजे से शुरु हुआ गरबा, कालिका माता मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में ही लगी भक्तों की भीड़
Ratlam, Madhya Pradesh 11 Oct 2026, 08:25 AM

रतलाम में सुबह 4 बजे से शुरु हुआ गरबा, कालिका माता मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में ही लगी भक्तों की भीड़

News Patrika
@newspatrika
Kalika Mata Ratlam : देश प्रदेश में जिस समय ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे उस समय एमपी के रतलाम में कुछ अलग ही नजारा था। यहां का प्राचीन कालिका माता मंदिर रोशनी से जगमगा रहा था। सुबह 4 बजे भी भक्तों की जबर्दस्त चहल पहल थी। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कालिका माता मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में गरबा रास शुरु हो गए। शहर की इस अनोखी परंपरा को निभाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं आई और मां की भक्ति में लीन होकर थिरकीं। प्राचीन कालिका माता मंदिर में घट स्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो गई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation