प्रेमानंदजी के शिष्य को परिजनों से मिलने से क्यों रोका! रसिक दुलारी शरण मामले में बड़ा अपडेट
Madhya Pradesh 09 Oct 2026, 01:35 PM

प्रेमानंदजी के शिष्य को परिजनों से मिलने से क्यों रोका! रसिक दुलारी शरण मामले में बड़ा अपडेट

News Patrika
@newspatrika
Premanandji : वृंदावन के विश्व विख्यात संत प्रेमानंदजी के शिष्य जबलपुर निवासी रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की 25 सितंबर को हुई संदिग्ध मौत का मामला अभी सरगर्म है। उनकी ‘गुरु कृपा कुंज’ आश्रम में गिरने से मौत हो गई थी। रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी के साथ हुई इस घटना की मथुरा पुलिस जांच करने में जुटी है। इधर शुक्रवार को भी उनके जबलपुर स्थित पुश्तैनी घर में मातम पसरा है। मां पिता व अन्य परिजन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी के मां पिता शुरु से यह कह रहे हैं कि दीक्षा लेने के बाद बेटे को उनसे मिलने तक नहीं दिया जाता था। खास बात यह है कि अब मथुरा पुलिस भी इस आरोप की पड़ताल करने में जुट गई है। इसके लिए जांच टीम, रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी के परिजनों से भी बात करेगी। पुलिस जांच से मामले की परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation