मथुरा: प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर लगे लापता लोगों के पोस्टर, पुलिस पर उठे सवाल
Uttar Pradesh 06 Oct 2026, 10:53 PM

मथुरा: प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर लगे लापता लोगों के पोस्टर, पुलिस पर उठे सवाल

ABP News
@abpnews

मथुरा स्थित प्रेमानंद महाराज के केलि कुंज आश्रम को लेकर चर्चा बढ़ गई है. दरअसल आश्रम के बाहर लापता लोगों के परिजनों ने पोस्टर लगा दिए हैं. अपने लोगों की तलाश में केली गुंज आश्रम पहुंच रहे परिजनों ने केलि कुंज आश्रम के आसपास अपने लापता लोगों के पोस्टर लगाए हैं. लापता लोगों के पोस्टर लगने से वृंदावन में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.

वहीं अब लोग प्रेमानंद महाराज के आश्रम के सेवायतों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी मथुरा पुलिस शांत बैठी नजर आ रही है. परिजनों के आरोपों का भी मथुरा पुलिस पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. लापता लोगों के परिजनों का केलि कुंज आश्रम पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.

आधा दर्जन लोगों के लापता होने का मामला

बता दें कि अब तक लगभग आधा दर्जन लोगों के लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं. जब लापता लोगों के परिजन केलि कुंज आश्रम पहुंचकर अपने लोगों के बारे में आश्रम के सेवादारों से पूछताछ करते हैं तो उनके साथ मारपीट और बदतमीजी की जाती है. परिजनों के साथ मारपीट और बदतमीजी करने के नए-नए वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

मथुरा पुलिस पर खड़े हो रहे सवालिया निशान

ऐसे में अब मथुरा पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं. सवाल है कि मथुरा पुलिस क्या कर रही है? पुलिस किसी और रसिक दुलारी शरण जैसी घटना का इंतजार कर रही है। जब इस पूरे मामले में एसपी सिटी मथुरा राजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

एसपी ने लापता बच्चों के परिजनों को लेकर कहा कि आश्रम नहीं थाने या पुलिस चौकी पर आकर शिकायत करें. बता दें कि लापता बच्चों के परिजन लगातार प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलि कुंज पर पहुंच रहे हैं. बच्चों की तलाश मे आने वाले लोगों के साथ आश्रम के जुड़े लोगों द्वारा अभद्रता पर एसपी सिटी ने कहा कि आश्रम और वहां आने वाले लोगों से है अपील है कि पुलिस पर भरोसा रखें और शांति बनाए रखें.

एसपी सिटी ने बताया कि जैसे हाथरस के अनुज चौधरी को लेकर उसके परिजनों और हाथरस पुलिस ने हमसे सहयोग मांगा उसी तरह से सबके साथ सहयोग करेंगे. फिलहाल घटना के बाद से ही आश्रम को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं.

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, 'जल्द से जल्द...'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation