एमपी को भारी पड़ेंगे 48 घंटे, मूसलाधार बारिश के अलर्ट के बाद 2 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
Bhopal, Madhya Pradesh 26 Sep 2026, 08:00 AM

एमपी को भारी पड़ेंगे 48 घंटे, मूसलाधार बारिश के अलर्ट के बाद 2 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Patrika
@patrika
मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे भारी पड़ सकते हैं। विशेषकर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के निवासियों को सावधान रहना होगा। यहां के जबलपुर और रीवा संभागों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सागर और शहडोल संभागों के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के कुल 18 जिलों में अति भारी बारिश या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।IMD (मौसम केंद्र) की चेतावनी के बाद प्रदेश के 2 जिलों सतना और मैहर में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation