एमपी के आष्टा में एक नहीं, लगातार 3 दिन तक होता है रावण दहन, 150 साल पुरानी है परंपरा
Sehore, Madhya Pradesh 20 Oct 2026, 10:40 AM

एमपी के आष्टा में एक नहीं, लगातार 3 दिन तक होता है रावण दहन, 150 साल पुरानी है परंपरा

News Patrika
@newspatrika
Three day Ravan Dahan: दशहरा एक, लेकिन उत्सव तीन दिन का। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा अंचल में करीब 150 साल से अधिक समय से यही परंपरा निभाई जा रही है। विजयादशमी (Dussehra 2026) पर आष्टा में 71 फीट ऊंचे रावण का दहन होता है। अगले दिन खड़ी हाट में 25 फीट और तीसरे दिन कजलास में 20 से 25 फीट के रावण का पुतला जलाया जाता है। तीनों जगह रामलीला, चल समारोह और आतिशबाजी के बीच हजारों लोग जुटते हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation