04 Nov 2026, 05:51 PM
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने किया बड़ा दावा, बोले- हिरासत के दौरान मेरे फोन से डेटा चोरी की हुई कोशिश
News Patrika
@newspatrika
Dhruv Rathee Phone Cloning Claim: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपनी हिरासत से जुड़े एक मामले में बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि जब उन्हें हिरासत में लिया गया था, तब उनके फोन का डेटा चोरी करने और उसे क्लोन करने की कोशिश की गई थी। ध्रुव राठी ने ये खुलासा कॉमेडियन कुणाल कामरा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान किया। उन्होंने दावा किया कि हिरासत से रिहा होने के बाद उन्होंने अपने फोन की जांच करवाई थी, जिसमें उन्हें कुछ ऐसी गतिविधियों का पता चला, जिनके आधार पर उन्हें फोन क्लोन करने की कोशिश का शक हुआ। इस बातचीत में उन्होंने सरकार और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)