देहरादून में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी हत्या से सनसनी
Uttar Pradesh 07 Oct 2026, 01:27 PM

देहरादून में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी हत्या से सनसनी

ABP News
@abpnews

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है. मामला तपोवन के विष्णु लोक का है, जहां दिन में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग दंपती और उसके यहां काम करने वाली महिला की हत्या कर दी गई है.  पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी को दंपत्ति पहले से जानते थे, लेकिन रकम को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति

आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) प्रमेंद्र डोभाल ने कहा, "मंगलवार दिन में थाना रायपुर में एक सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें एक बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई है. इस संबंध में एक व्यक्ति जो संदिग्ध है, उसको हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है. घटना के कारणों का पता शीघ्र ही लग पाएगा. प्रथम दृष्टया चोरी की घटना नहीं लग रही है.  जो व्यक्ति हिरासत में लिया गया है वो पूर्व में लगातार इनके घर आता-जाता रहा है, परिचित है."

अकेले ही की तीन लोगों की हत्या

SSP ने कहा, "जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया था. ऐसा लग रहा था कि यह अपराध चोरी के इरादे से किया गया था.  पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई.आरोपी की पहचान रामकुमार के तौर पर हुई है. वो पिछले चार-पांच साल से देहरादून जिले के शहरी इलाके में रह रहा है. मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला रामकुमार प्लंबर का काम करता है. CCTV फुटेज देखने पर साफ पता चलता है कि यह व्यक्ति अकेले ही घर में आया और वारदात को अंजाम दिया."

हत्या का क्या कारण आया सामने?

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक बुजुर्ग दंपत्ति रमेश चावला और उनकी पत्नी रजनी चावला और उनके साथ रहने वाली शीला की पेचकस से बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी राम कुमार पंलंबिंग का काम करता है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे सुबह प्लंबिंग के काम के लिए बुलाया गया था.

वो पिछले दो साल से प्लंबिंग के काम के लिए उस घर में आ-जा रहा था. आरोपी ने बताया कि 600 रुपए की पेमेंट को लेकर विवाद हुआ था. जब उसने अपने पैसे मांगे, तो उसे कम रकम देने की बात कही गई, जिससे झगड़ा बढ़ गया.  वो पहले तो घर से चला गया, लेकिन बाद में हत्या और लूट के इरादे से वापस आया.  उसकी जेब से सोने की चेन बरामद हुई.

पुलिस ने बताया कि  मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और हत्या में इस्तेमाल किए गया पेचकस भी बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: यूपी में आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation