Bhopal, Madhya Pradesh
07 Oct 2026, 03:05 PM
एमपी बीजेपी के बड़े नेता को घेर रही कांग्रेस, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बनाया प्लान
Patrika
@patrika
MP Congress : मध्यप्रदेश कांग्रेस, विंध्य पर फोकस कर रही है। इसके लिए बीजेपी के एक बड़े नेता पर भी नजर है। प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला उसके निशाने पर हैं। उनका विंध्य इलाके में खासा प्रभाव है। डिप्टी सीएम को घेरने का कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड़ती। छिंदवाड़ा में कफ सीरप से हुई बच्चों की मौतों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफा भी मांगा जाता रहा। अब डिप्टी सीएम के प्रभाव क्षेत्र यानि विंध्य में कांग्रेस अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक अहम बैठक भी बुलाई। विशेष तौर पर रीवा संभाग के नेताओं की इस बैठक में इलाके में कांग्रेस के लिए संभावनाएं तलाशी गईं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)