16 Oct 2026, 05:31 PM
CJP Tiranga Rally Delhi Update: CJP की तिरंगा रैली से ठीक पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, कमिश्नर ने बुलाई बैठक; कनॉट प्लेस में सुरक्षा सख्त
News Patrika
@newspatrika
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल पार्क और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है। वहीं, यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कई सड़कों पर डायवर्जन की तैयारी की गई है। पुलिस ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को नोटिस जारी कर बिना अनुमति प्रदर्शन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने प्रदर्शन से पहले सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा और हालात पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)