12 Oct 2026, 03:52 PM
CJI के INDIA गठबंधन की बैठक ठुकराने पर BJP का पलटवार, नलिन कोहली बोले- राजनीतिक मुद्दे पर शहर को बंधक नहीं बना सकते
News Patrika
@newspatrika
Nalin Kohli on INDIA bloc Protest : नई दिल्ली। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की ओर से INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक की मांग ठुकराए जाने के बाद भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि भारतीय संविधान न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के बीच शक्तियों के पृथक्करण की व्यवस्था करता है। ऐसे में मुख्य न्यायाधीश के लिए उन लोगों से मिलना उचित नहीं होगा, जिनके मुद्दों पर अदालत में सुनवाई हो रही है या जो ऐसे विषय उठाना चाहते हैं, जो पहले से न्यायालय के विचाराधीन हैं। कोहली ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश और उनकी अदालत याचिकाएं सुनते हैं। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया के तहत विचाराधीन मामलों को लेकर अलग से बैठक करना उचित नहीं होगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)