सेन्ट्रल जीएसटी अधीक्षक राजेश कुमार सस्पेंड, भोपाल में 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा था
Bhopal, Madhya Pradesh 12 Oct 2026, 08:20 PM

सेन्ट्रल जीएसटी अधीक्षक राजेश कुमार सस्पेंड, भोपाल में 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा था

News Patrika
@newspatrika
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिन पहले सीबीआई की गिरफ्त में आए सेन्ट्रल जीएसटी की प्रिवेंटिव शाखा के अक्षीक्षक राजेश कुमार को जीएसटी विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही राजेश कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इधर सीबीआई की विशेष अदालत ने राजेश कुमार को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सेन्ट्रल जीएसटी की प्रधान आयुक्त एन पदमश्री ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग में इस तरह का मामला सामने आने पर कड़े निर्देश जारी किए है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation