Bhopal, Madhya Pradesh
11 Oct 2026, 10:05 AM
13 फ्लैट, 5 डुप्लेक्स और 3 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप, भोपाल में बिल्डर पर केस दर्ज, दोस्ती बढ़ाकर दिया धोखा
News Patrika
@newspatrika
Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में फ्लैट और डुप्लेक्स दिलाने के नाम पर 3 करोड़ 1 लाख 93 हजार रुपए की धोखाधड़ी मामले में कोहेफिजा पुलिस ने निराला गृह निर्माण समिति के बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि लालघाटी की ग्रीन एकड कॉलोनी निवासी रमेश भावनानी ने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि बिल्डर अब्दुल शाहिद ने उनसे 13 फ्लैट और 5 डुप्लेक्स दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए लिए, लेकिन 13 साल बीतने के बाद भी न तो संपत्तियों का कब्जा दिया और न ही पूरे रकम वापस किए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)