Winter Destinations: नए साल पर बर्फबारी देखने का है प्लान, लिस्ट में जरूर शामिल करें ये जगहें
02 Nov 2026, 11:02 AM

Winter Destinations: नए साल पर बर्फबारी देखने का है प्लान, लिस्ट में जरूर शामिल करें ये जगहें

ABP News
@abpnews

साल का आखिरी महीना आते ही लोग नए साल के जश्न की तैयारी करने लगते हैं. कोई दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाता है, तो कोई परिवार के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करता है. अगर आप भी इस बार नए साल पर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो बर्फबारी देखने के लिए पहाड़ों का प्लान कर सकते हैं. भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां सर्दियों में पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं. यहां आप बर्फबारी देखने के साथ स्कीइंग, गोंडोला राइड और खूबसूरत वादियों का मजा भी ले .

गुलमर्ग और मनाली

अगर आप नए साल पर बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग शानदार जगह है. यहां सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देखने को मिलता है. गुलमर्ग अपनी स्कीइंग और गोंडोला राइड के लिए भी मशहूर है. वहीं, हिमाचल प्रदेश का मनाली भी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल है. यहां से कुछ दूरी पर स्थित सोलांग वैली में बर्फ से ढकी वादियां और पहाड़ देखने को मिलते हैं. यहां आप बर्फ के खेलों का मजा भी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Diwali Special Trains: दीवाली पर अयोध्या जाना है, दिल्ली से चलती हैं ये सुपरफास्ट ट्रेनें, ऐसे मिलेगा टिकट

औली और शिमला-कुफरी

उत्तराखंड का औली बर्फबारी और स्कीइंग के शौकीनों के लिए अच्छी जगह है. यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. सर्दियों में यहां का पूरा इलाका बर्फ से ढका नजर आता है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुफरी में भी नए साल के आसपास घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां बर्फबारी होने पर पहाड़, पेड़ और सड़कें सफेद बर्फ से ढक जाती हैं. शिमला पहुंचना भी कई दूसरे बर्फीले इलाकों के मुकाबले आसान है.

तवांग, उत्तर सिक्किम और स्पीति घाटी

अगर आप भीड़भाड़ से दूर बर्फीली जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का तवांग अच्छा ऑप्शन है. यहां सेला पास, तवांग मठ और बर्फ से ढके पहाड़ देखने लायक हैं. वहीं, सिक्किम के उत्तर हिस्से में युमथांग घाटी और कटाओ अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं. सर्दियों में यहां बर्फबारी का नजारा देखने को मिलता है. पर इन इलाकों में जाने से पहले परमिट और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें.

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी उन लोगों के लिए अच्छी जगह है, जिन्हें पहाड़ों के बीच एडवेंचर पसंद है. सर्दियों में यहां के पहाड़ और गांव बर्फ से ढक जाते हैं. यहां की शांत वादियां और बर्फ से ढके रास्ते अलग ही अनुभव देते हैं.

घूमने जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लें. भारी बर्फबारी के कारण कई बार रास्ते बंद हो जाते हैं या गाड़ियों की आवाजाही रोक दी जाती है. अपने साथ गर्म कपड़े, अच्छे स्नो बूट, दस्ताने और जरूरी दवाइयां रखें.

यह भी पढ़ें : क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation