होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
08 Oct 2026, 09:53 PM

होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग

ABP News
@abpnews

टीवी की स्क्रीन बड़ी हो लेकिन आवाज धीमी लगे तो मूवी देखने का मजा कम हो जाता है. ऐसे में होम थिएटर या साउंडबार आपके टीवी की आवाज को ज्यादा साफ और दमदार बना सकता है. आजकल मार्केट में ऐसे शानदार होम थिएटर सिस्टम आ चुके हैं जो घर बैठे आपको थिएटर वाला फील दे देते हैं. पहले के जमाने में होम थिएटर का मतलब बड़े-बड़े और भारी-भरकम स्पीकर्स हुआ करते थे. जिन्हें सेट करना काफी मुश्किल काम होता था.

लेकिन अब जमाना पूरी तरह बदल चुका है और कॉम्पैक्ट डिजाइन में ही ऐसा दमदार साउंड आउटपुट मिलने लगा है कि पूरा कमरा गूंज उठे. चाहे आप कोई एक्शन मूवी देख रहे हों या फिर घर पर पार्टी का प्लान हो यह स्पीकर्स एकदम बढ़िया ऑप्शन हैं. अगर आप भी अपने घर के माहौल को पूरी तरह बदलना चाहते हैं और सिनेमाहॉल जैसा एक्सपीरिएंश पाना चाहते हैं. तो नीचे बताए गए इन 5 बेहतरीन ऑप्शंस को एक बार जरूर चेक आउट करें.

Blaupunkt SBW Chicago

Blaupunkt SBW Chicago HT5.1 कम कीमत में 5.1 चैनल सिस्टम देखने वालों के लिए एक ऑप्शन है. इसकी कीमत करीब 7999 रुपये है. इसमें साउंडबार, सबवूफर और पीछे रखने के लिए दो सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं. इसका कुल आउटपुट 350W है. पीछे वाले स्पीकर को बैठने की जगह के पीछे रखने पर फिल्म का साउंड ज्यादा चारों तरफ से महसूस हो सकता है. लेकिन इन्हें जोड़ने के लिए कमरे में तार रखने की जगह भी देखनी होगी. इसमें Bluetooth और कई तरह के वायर्ड कनेक्शन दिए गए हैं.

boAt Aavante Bar 1700D

इसके अलावा boAt Aavante Bar 1700D की कीमत करीब 9999 रुपये है. यह 2.1 चैनल साउंडबार है. यानी इसमें एक साउंडबार और एक सबवूफर मिलता है. यह फोन से Bluetooth के जरिए भी जुड़ सकता है, इसलिए टीवी बंद होने पर गाने चलाने के काम भी आएगा. ध्यान रखें कि 2.1 सिस्टम में पीछे रखने वाले अलग स्पीकर नहीं होते. अगर आपको कम तारों वाला आसान सेटअप चाहिए तो यह ऑप्शन देखा जा सकता है. लेकिन अगर आपका फिल्म में पीछे से आती आवाज अच्छी लगती है तो 5.1 सिस्टम ज्यादा सही रहेगा.

boAt Aavante Prime 5.1 5000D

boAt Aavante Prime 5.1 5000D करीब 11999 रुपये का है. इसमें 5.1 चैनल सेटअप, सबवूफर और दो पीछे के स्पीकर मिलते हैं. इसका आउटपुट 500W RMS है. इसमें HDMI eARC कनेक्शन भी है. अगर आपके टीवी में eARC पोर्ट है तो एक HDMI केबल से टीवी और साउंडबार जोड़ सकते हैं. फिल्म के अलावा Bluetooth से फोन पर गाने सुनने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

Zebronics Juke BAR 9510WS PRO

Zebronics Juke BAR 9510WS PRO की कीमत करीब 12499 रुपये है. इसमें 5.1 चैनल साउंड और पीछे के वायरलेस स्पीकर दिए गए हैं. ऐसे स्पीकर लगाने में कमरे के आर-पार तार ले जाने की जरूरत कम हो सकती है. इसकी आउटपुट पावर 600W है लेकिन यह boAt के RMS आउटपुट से कंपेयर नहीं कर सकते.

क्योंकि दोनों सिस्टम में स्पीकर रखने की सुविधा अलग है boAt में eARC का फायदा है जबकि Zebronics में पीछे के स्पीकर वायरलेस हैं. अगर टीवी दीवार पर लगा है या कमरा किराये का है तो वायरलेस स्पीकर लगाना ज्यादा आसान पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक

Sony HT-S20R 5.1

Sony HT-S20R इस लिस्ट का महंगा ऑप्शन है. इसकी कीमत करीब 17990 रुपये बताई गई है. इसमें 5.1 चैनल सेटअप, सबवूफर और दो पीछे के स्पीकर मिलते हैं. इसका कुल आउटपुट 400W है और यह Dolby Digital सपोर्ट करता है. टीवी से जोड़ने के लिए इसमें HDMI ARC दिया गया है. ध्यान रखें कि इसके पीछे के स्पीकर वायर्ड हैं. खरीदने से पहले यह तय कर लें कि उनके तार कमरे में कैसे पहुंचेंगे.

सिस्टम चुनते समय पहले देखें कि आपके टीवी में HDMI ARC या eARC पोर्ट है या नहीं. अगर टीवी में यह पोर्ट नहीं है, तो Optical कनेक्शन की जरूरत पड़ सकती है. अपने कमरे में स्पीकर रखने की जगह भी नाप लें. छोटे कमरे में बहुत हाई और बड़े सिस्टम लेना जरूरी नहीं. जबकि बड़े कमरे में कमजोर साउंडबार की आवाज कम लग सकती है. इसलिए पहले पूरी तरह Rates और घर की जगह कंपेयर कर लें तब ही किसी ऑप्शन को चुनें.

यह भी पढ़ें: 10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation