तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
04 Nov 2026, 05:08 PM

तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस

ABP News
@abpnews

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले के बाद अब कई अन्य अभिनेताओं को भी धमकी मिलने और रेकी करने की जानकारी लगातार सामने आ रही है. सूत्रों ने बताया की बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप आया है. सूत्रों ने बताया कि ऑडियो में शख्स ने ख़ुद को लॉरेंस गैंग का होने का दावा किया और करोड़ो की मांग की है.

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियों क्लिप में शख्स ने अपनी पहचान जो बताई है उसका ऑडियो और पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद उस नाम के आरोपी के ऑडियो से मैचिंग की जा रही है. फिलहाल  पुलिस इन धमकी भरे मैसेज भेजने और लोगों में दहशत पैदा करने वाले गिरोह या इंडिविजुअल की पहचान लगाने में जुटी है.

तुषार कपूर को भी मिली थी धमकी
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मैसेज आया था जिसके मैसेज भेजने वाले ने ख़ुद को हैरी बॉक्सर बताया था पर प्राथमिक जांच में ये ऑडियो फर्जी होने की शंका जताई जा रही है.पुलिस सूत्रों के अनुसार, फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य "हैरी बॉक्सर" बताया और अभिनेता से पैसों की मांग की. तुषार कपूर ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच 'एंटी-एक्सटॉर्शन सेल' (वसूली-रोधी सेल) और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई.

अभिनेता तुषार कपूर को मिली यह धमकी, अभिनेता टाइगर श्रॉफ को मुंबई में हुई गोलीबारी की घटना में निशाना बनाए जाने के कुछ हफ्तों बाद आई है. इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी.

आयुष्मान खुराना वर्क फ्रंट
इन सबसे बीच आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की हाल ही में उड़ता तीर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है. आयुष्मान अब जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म यह प्रेम मोल लिया में नजर आएंगे. ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान और शरवरी की जोड़ी पर्दे पर रोमांस करती दिखेगी. फिलहाल इस फिल्म के गाने चार्ट बस्टर पर छाए हुए हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation