विपक्षी सांसदों के मार्च से ओवैसी ने बनाई दूरी: बोले-मैं गठबंधन का हिस्सा नहीं, बेगानी शादी में मेरा क्या काम?
06 Oct 2026, 03:56 PM

विपक्षी सांसदों के मार्च से ओवैसी ने बनाई दूरी: बोले-मैं गठबंधन का हिस्सा नहीं, बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

Patrika
@patrika
हैदराबाद। दिल्ली में निर्वाचन आयोग (ईसीआई) तक निकाले गए ‘इंडी’ गठबंधन के सांसदों के विरोध मार्च से एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूरी तरह दूरी बना ली है। हैदराबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि वे इस गठबंधन का हिस्सा ही नहीं हैं, इसलिए उनके प्रदर्शन में जाने का कोई औचित्य नहीं बनता। विरोध मार्च में शामिल न होने के सवाल पर ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं वहां इसलिए नहीं गया क्योंकि मैं उस गठबंधन का हिस्सा नहीं हूं। ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ वाली बात है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation