टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
14 Oct 2026, 09:53 PM

टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका

ABP News
@abpnews

अब टीवी पर अपनी पसंद की फिल्म या शो ढूंढने के लिए हर बार रिमोट के बटन दबाने की जरूरत नहीं होगी. Apple ने अपने 13 अक्टूबर 2026 के Welcome Home इवेंट में  नया Apple TV 4K लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स सीधे आवाज के जरिए टीवी से बातचीत कर सकेंगे. कंपनी ने इस डिवाइस में Siri AI और बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिए हैं. टीवी देखते समय ही यूजर Siri से सवाल पूछ सकते हैं, नया कंटेंट ढूंढ सकते हैं और स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा नए प्रोसेसर और बेहतर साउंड सिस्टम के साथ कंपनी ने घर पर थिएटर जैसा एक्सपीरियंस देने की कोशिश की है. इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी.

Apple TV 4K में कैसे काम करेगी Siri AI?

नए Apple TV 4K में Apple Intelligence पर आधारित Siri का नया वर्जन दिया गया है. यह पहले के मुकाबले ज्यादा बातचीत करने में सक्षम है. यूजर इससे किसी खास फिल्म या शो के बारे में पूछ सकते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से कंटेंट के सुझाव भी पा सकते हैं. यूजर पूछ सकते हैं कि इस साल एमी अवॉर्ड जीतने वाले Apple TV शो कौन से हैं. इसके बाद Siri संबंधित शो और दूसरे ऑप्शन स्क्रीन पर दिखा सकती है. किसी कार्यक्रम को देखते समय भी उसके बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं. जवाब स्क्रीन पर छोटे ओवरले के रूप में दिखाई देंगे, जिससे वीडियो देखने का एक्सपीरियंस खराब नहीं होगा.

बिना रिमोट के आवाज से कंट्रोल होगा टीवी

Apple ने नए Apple TV 4K में तीन फार-फील्ड माइक्रोफोन लगाए हैं. इनकी मदद से यूजर कुछ दूरी से भी Siri से बात कर सकते हैं. कंपनी ने इसमें एडवांस्ड इको कैंसलेशन तकनीक भी दी है, जो बैकग्राउंड में चल रही आवाज के बीच यूजर की आवाज पहचानने में मदद करती है. इसके साथ रिमोट में भी बदलाव किया गया है. अब इसमें Find My और Precision Finding का सपोर्ट मिलता है. अगर रिमोट घर में कहीं खो जाए, तो यूजर उससे आवाज बजाकर उसे ढूंढ सकते हैं.

A19 चिप से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस

नए Apple TV 4K में A19 चिप दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह पिछली जनरेशन की तुलना में 50 प्रतिशत तक तेज CPU और दोगुनी तक GPU परफॉर्मेंस देती है. इसमें AV1 डिकोडर भी मौजूद है, जो कम बैंडविड्थ में बेहतर क्वालिटी की वीडियो स्ट्रीमिंग में मदद करता है.

यह भी पढ़ें - सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर

चार स्पीकर से मिलेगा बेहतर साउंड

नए डिवाइस के साथ यूजर चार स्पीकर वाला सराउंड साउंड सेटअप भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए Apple TV 4K के साथ चार HomePod mini 2 या HomePod स्पीकर यूज किए जा सकते हैं. सिस्टम कमरे में स्पीकर की स्थिति पहचानकर आवाज के स्तर और टाइमिंग को अपने आप एडजस्ट करता है.

यह भी पढ़ें - 7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation