09 Oct 2026, 09:04 PM
Amit Shah: ‘हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं’, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
News Patrika
@newspatrika
Amit Shah On Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कथित झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार चुनाव जीत रही है। शाह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के उपचुनावों के साथ राजस्थान और त्रिपुरा के निकाय चुनावों में NDA की जीत का हवाला देते हुए दावा किया कि जनता ने विपक्षी गठबंधन को नकार दिया है। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को लगातार मिल रही चुनावी जीत जनता के भरोसे को दिखाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनाधार खो चुके विपक्षी दल हर हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जनता उनके इस रवैये को पहचान चुकी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)