अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
Uttar Pradesh 10 Oct 2026, 01:07 PM

अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां पर बांदा -टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी रेलवे स्टेशन के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

इस भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक ही दुर्घटना में तीन युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

पल्सर और अपाचे मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनी रेलवे स्टेशन के पास पल्सर और अपाचे मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोग तत्काल घायलों की मदद के लिए आगे आए और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था किया.

रायबरेली के 2 और अमेठी के एक युवक की मौत.

इस दुर्घटना में पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार रोहित (18 वर्ष), पुत्र रामसेवक रावत, निवासी ग्राम इटकोटी, थाना हरचंदपुर, जनपद रायबरेली तथा अंकित रावत (22 वर्ष), पुत्र देशराज, निवासी ग्राम बकवारा, थाना हरचंदपुर, जनपद रायबरेली गंभीर रूप से घायल हुए । वहीं, दूसरी ओर अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार शुभम कुमार पासी (22 वर्ष), पुत्र रामकुमार, निवासी विशुनदासपुर, कस्बा एवं थाना गौरीगंज, जनपद अमेठी भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे. हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई थीं.

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बिना देर किए उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया. हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. इस दुखद खबर की जानकारी होते ही मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया. तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने सहित अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

तीन परिवारों में पसरा मातम

एक ही सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. जिन घरों में कुछ समय पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है. हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है.

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation