Ratlam, Madhya Pradesh
07 Nov 2026, 10:27 PM
दीपावली की रोशनी में दमका आलोट, बाजारों में खरीदारी का उत्साह
News Patrika
@newspatrika
रतलाम। रोशनी से जगमगाते बाजार, सजी-धजी दुकानें, खरीदारी के लिए उमड़ते ग्राहक और दीपावली के स्वागत में तैयार घर-आंगन… दीपोत्सव के उल्लास ने आलोट की फिजा बदल दी है। पूरा नगर रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से दमक उठा है। बाजारों से लेकर गलियों तक त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है। सुबह से देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। कपड़ा, मिठाई, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोने-चांदी और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी का उत्साह नजर आ रहा है। दीपावली की तैयारियों में जुटे लोगों की चहल-पहल से बाजार गुलजार हैं, वहीं व्यापारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)