'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
Uttar Pradesh 09 Oct 2026, 10:20 PM

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का ऐलान किया है. इस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट बना ही बचने के लिए था और नाम उन लोगों की याद में रखा जाता है, जिनके नाम को लेकर भरोसा नहीं होता कि कल कोई उनका नाम रखेगा. ऐसे लोग अपने जीवनकाल में ही अपना नाम रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता बदलने जा रही है.

आने वाले समय में जनता सपा विचारधारा को बढ़ाएगी आगे

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया है. इसके तहत जेवर एयरपोर्ट का नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी को याद करते हुए कहा कि वह उस पीढ़ी के नेता थे, जिन्होंने समाजवादी विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया. उन्होंने कभी भी राजनीति में झुकने का काम नहीं किया. अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यहां की जनता समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाएगी.

UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?

बीजेपी ने अयोध्या के लोगों के साथ किया भेदभाव और छल

अखिलेश यादव ने अयोध्या के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या के लोगों के साथ बहुत भेदभाव और छल किया है. उन्होंने दावा किया कि अयोध्या के लोग इस बार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सनातन सत्य और सेवा का रास्ता है. सनातन समाजवादी रास्ता है, जो बिना भेदभाव और भाईचारे की बात करता है.

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 2022 में ही चुनाव आयोग पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था. पार्टी ने सबसे ज्यादा एफिडेविट के साथ शिकायतें दर्ज कराई थीं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation