अगले 6 महीने में छत्तीसगढ़ भाजपा की असली परीक्षा, नए महामंत्री कर्मवीर के सामने होंगी ये चुनौतियां
26 Sep 2026, 12:35 PM

अगले 6 महीने में छत्तीसगढ़ भाजपा की असली परीक्षा, नए महामंत्री कर्मवीर के सामने होंगी ये चुनौतियां

Patrika
@patrika
BJP Leader Karmveer: संतराम साहू की रिपोर्ट. छत्तीसगढ़ भाजपा में हुए बड़े संगठनात्मक बदलाव के बाद अब निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि नई व्यवस्था जमीन पर किस तरह दिखाई देती है। नई टीम के सामने सबसे चुनौती सरकार और संगठन के बीच संवाद को और मजबूत करने की होगी। सत्ता में भाजपा की सरकार होने के कारण संगठन की भूमिका केवल चुनावी मशीनरी तक सीमित नहीं रह सकती। कार्यकर्ताओं की शिकायतें, क्षेत्रीय स्तर की राजनीतिक प्रतिक्रिया और सरकार की योजनाओं का फीडबैक संगठन के जरिए ऊपर तक पहुंचाना महत्वपूर्ण होगा। कर्मवीर के सामने यही सबसे अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी होगी कि प्रदेश कार्यालय से लेकर जिला, मंडल और बूथ तक संवाद की व्यवस्था प्रभावी बने। झारखंड में संगठन महामंत्री के रूप में काम करने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ की नई परिस्थितियों को समझने के लिए शुरुआती दौर में व्यापक दौरे करने पड़ सकते हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation