Madhya Pradesh
07 Oct 2026, 03:45 PM
सुप्रीम कोर्ट के बाद अब MP की अदालत में पेश होंगे राजपाल यादव, 25 लाख के चेक बाउंस हुए थे
Patrika
@patrika
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case- चेक बाउंस के मामले में मुश्किल में चल रहे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक करोड़ 15 लाख रुपए का ड्राफ्ट तो जमा कर दिया। अब बाकी के 85 लाख वे 13 अक्टूबर को जमा कराएंगे। इधर, 13 अक्टूबर को ही राजपाल को मध्यप्रदेश की अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट भी जारी कर रखा है। इंदौर जिले की महू की सिविल अदालत में 25 लाख के चेक बाउंस केस में उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। एक फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू ने यह प्रकरण लगाया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)