01 Oct 2026, 03:16 PM
गोल्ड तस्करी मामले में रान्या राव पर शिकंजा, सीमा शुल्क विभाग ने 89 करोड़ का जुर्माना ठोका, गृह मंत्री बोले- पूरी जानकारी नहीं
News Patrika
@newspatrika
Ranya Rao: कथित गोल्ड तस्करी मामले में अभिनेत्री रान्या राव पर सीमा शुल्क विभाग ने 89 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने गुरुवार को कहा कि उन्हें इस कार्रवाई की पूरी जानकारी नहीं है और जानकारी मिलने के बाद वह प्रतिक्रिया देंगे। खरगे ने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा कि मुझे जुर्माना लगाए जाने की पूरी जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने के बाद मैं प्रतिक्रिया दूंगा। सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त आयुक्त संदीप ने रान्या राव को 89 करोड़ रुपए का जुर्माना जमा करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस के साथ 399 पन्नों की जांच रिपोर्ट भी दी गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
23
Comments (0)