16 Oct 2026, 05:31 PM
तिरंगा मार्च के लिए जा रहे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में, सेंट्रल पार्क जाने से पुलिस ने रोका
News Patrika
@newspatrika
CJP: दिल्ली में सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने सीपीजे (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है। वह मार्च में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर सेंट्रल पार्क नहीं आने की हिदायत दी थी। पुलिस ने नोटिस में कहा कि इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है। अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत एक नोटिस दिया गया था। इसमें उन्हें सेंट्रल पार्क नहीं आने को कहा गया था। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस की ओर से भी उन्हें नोटिस जारी किया गया। दूसरे नोटिस में पुलिस ने अभिजीत दिपके को याद दिलाया कि उन्हें आशुतोष और सौरव के साथ पहले भी पाबंद किया गया था। तीनों को एयरपोर्ट से एहतियातन हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया गया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)