Madhya Pradesh
10 Oct 2026, 07:55 AM
भोपाल में बनाया 25 मीटर ऊंचा पहाड़, डेढ़ एकड़ के पंडाल में विराजेंगी माता दुर्गा
News Patrika
@newspatrika
Navratri : शारदीय नवरात्र का त्योहार रविवार से शुरू होने जा रहा है। राजधानी भोपाल मां जगत जननी के स्वागत के लिए तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। शहर के क्षेत्रों में इस बार श्रद्धालुओं को देश- विदेश के प्रसिद्ध मंदिरों और शक्तिपीठों के दर्शन झांकियों के रूप में होंगे। राजधानी भोपाल में नवरात्रि में 25 मीटर ऊंचा पहाड़ बनाया गया है तो माता दुर्गा की झांकी के लिए डेढ़ एकड़ का पंडाल भी सजाया गया है। कहीं नेपाल के पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ धाम का स्वरूप आकार ले रहा है, तो कहीं वैष्णो देवी की गुफा से होकर माता के दरबार तक पहुंचने का रास्ता बनाया जा रहा है। बरखेड़ा पठानी और अवधपुरी में तैयार हो रहे पंडाल इस बार नवरात्र के प्रमुख आकर्षण होंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)